Exit poll: मोदी,राहुल,अखिलेश,अनुप्रिया... की सीट पर किसके जीत की संभावना| जानें देश की टॉप हॉट सीटों का हाल

Exit poll: मोदी,राहुल,अखिलेश,अनुप्रिया... की सीट पर किसके जीत की संभावना| जानें देश की टॉप हॉट सीटों का हाल

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 3 जून 2024| शक्ति तिवारी

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं। कल मतगणना के बाद ये पता चल जायेगा की एग्जिट पोल्स का अनुमान कितना सही है। 

आइए जानते हैं देश की हॉट सीटों पर एग्जिट पोल्स में किसको बढ़त मिलती दिख रही है:

वाराणसी: देश के सबसे VVIP सीटों में से एक वाराणसी लोकसभा से पीएम नरेन्द्र मोदी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से है। जिसमें नरेंद्र मोदी को बढ़त मिलती दिख रही है।

राय बरेली: कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे राहुल गांधी कांग्रेस के परंपरागत सीट से प्रत्याशी हैं जिनका सीधा मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है। जिसमें राहुल गांधी की जीत के आसार अधिक दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं राहुल गांधी राय बरेली के साथ केरल के वायनाड सीट से भी मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी के. सुंदरन और सीपीआई की प्रत्याशी एनी राजा से है। जहां राहुल गांधी को बढ़त मिलती दिख रही है।

कन्नौज: इस लोकसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। कन्नौज सपा का गढ़ माना जाता है, यहीं से राम मनोहर लोहिया कभी सांसद चुने गए थे। इस सीट से 2019 के चुनाव में डिंपल यादव को बीजेपी के सुब्रत पाठक ने हराकर मुकाबला जीता था। अब 2024 में सपा के अखिलेश यादव को बढ़त मिलती नजर आ रही है।

हैदराबाद: तेलंगाना के इस हॉट सीट से AIMIM से असदुद्दीन ओवैसी मैदान में हैं, जिनका सीधा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता से है। इस सीट पर ओवैसी के पक्ष में हवा बहती नजर आ रही है। ओवैसी के पिता इस सीट से 20 साल तक सांसद रहे हैं।

पुरी: उड़ीसा के पूरी लोकसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा का सीधा मुकाबला नवीन पटनायक के बीजेडी प्रत्याशी अरूप पटनायक से है, जिसमें संबित पात्रा को बढ़त मिलती दिख रही है।

तिरुवनंतपुरम: केरल का यह सीट देश के हॉट सीटों में से एक बन चुका है। यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की प्रतिष्ठा दांव पर है। जहां थरूर को बीजेपी प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर से कड़ा मुकाबला मिलता नजर आ रहा है, और एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। शशि थरूर इस सीट से 2009 से सांसद चुने जाते आ रहे हैं।

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस सीट पर सीधा मुकाबला रविंद्र सिंह भाटी और कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल के बीच है। बीजेपी के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रह सकते हैं। एग्जिट पोल्स में इस सीट पर भाटी को बढ़त मिलता नजर आ रहा है।

गांधीनगर: गुजरात के इस लोकसभा सीट पर मुकाबला सीधे बीजेपी और कांग्रेस के बीच है जहां भाजपा से अमित शाह मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस से सोनल पटेल उनके सामने ताल ठोक रहे हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक अमित शाह को यहां से भारी बढ़त मिलती नजर आ रही है।

पाटलिपुत्र: बिहार का ये लोकसभा सीट देश के हॉट सीट में से एक है। यहां से आरजेडी से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती मैदान में हैं तो वहीं उनका मुकाबला बीजेपी सांसद और एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव से है। एक्जिट पोल्स के मुताबिक इस सीट पर मुकाबला बहुत रोचक और कांटे का है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली: दिल्ली की इस लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी मैदान में हैं, वहीं उनको बेहद कड़ी टक्कर दे रहे कांग्रेस से कन्हैया कुमार चुनावी रण में हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिल रहा है।

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, अपना दल(s) की प्रतिष्ठा दांव पर है। जहां इनका मुकाबला इंडिया गठबंधन प्रत्याशी व भदोही से सांसद रमेश चंद बिंद और बसपा के ब्राह्मण प्रत्याशी मनीष त्रिपाठी से है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल है।