अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल्स को बताया धोखा, कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, बोले जीत का सर्टिफिकेट लेकर ही जश्न मनाएं

Jun 2, 2024 - 12:27
Jun 3, 2024 - 19:21
 0
अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल्स को बताया धोखा, कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, बोले जीत का सर्टिफिकेट लेकर ही जश्न मनाएं
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 2 जून 2024| शक्ति तिवारी

लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, जिनके नतीजे 4 जून को आ जायेंगे। आखिरी चरण का मतदान होते ही एग्जिट पोल्स की बाढ़ आ गई और ज्यादातर पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार बनती दिख रही है। उसी बीच सपा सुप्रीमो भी तेवर में नजर आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट(X) करते हुए लिखा है कि: 

"एक्ज़िट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए: 

- विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके.

- ⁠आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है. 

- ⁠इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है. 

- ⁠इस एक्ज़िट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं. 

- ⁠अगर ये एक्ज़िट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते.

- ⁠भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं. 

- ⁠भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है. 

- ⁠भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं. 

इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow