भदोही के विवेक सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा में हासिल की पहली रैंक, करेंगे राजनीति विज्ञान में पीएचडी

Feb 4, 2025 - 21:16
 0
भदोही के विवेक सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा में हासिल की पहली रैंक, करेंगे राजनीति विज्ञान में पीएचडी
फोटो: विवेक सिंह

Daily News Mirror

भदोही| 04 फरवरी 2025| जितेंद्र पांडेय 

भदोही। जनपद के डीघ ब्लॉक कोनिया क्षेत्र अन्तर्गत बसगोती मवैया के निवासी विवेक सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश परीक्षा में ईडब्ल्यूएस की कैटेगरी में पहला स्थान और ओवर ऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले विवेक सिंह ने राजनीति विज्ञान में पीएचडी करने का निर्णय लिया है।

विवेक सिंह के पिता राजेश सिंह, जो पुलिस होमगार्ड जवान हैं, ने बताया कि विवेक बचपन से ही बहुत होनहार और शान्त स्वभाव के बालक हैं। विवेक सिंह ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती ज्ञान मंदिर और उच्च माध्यमिक शिक्षा पश्चिमवाहिनी श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज नई कोनिया से प्राप्त करने के उपरान्त उच्च शिक्षा स्नातक और परास्नातक इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।

विवेक सिंह का रिजल्ट हाईस्कूल में 84% इंटरमीडिएट 92%स्नातक 60%परास्नातक में 78% रहा है। शिक्षा के प्रति अपनी लगन मेहनत से शुरू से अब तक आल राउंड फर्स्ट क्लॉस प्रदर्शन करने वाले विवेक सिंह ने इसका श्रेय परिवार माता पिता व गुरुजनो को दिया। विवेक सिंह ने पीएचडी करके प्रोफ़ेसर बनने की इच्छा जताई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow