Mahakumbh News: पीएम मोदी आज पवित्र महाकुंभ में करेंगे स्नान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Daily News Mirror
प्रयागराज| 05 फरवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार, 5 फरवरी को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान भी करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 10:05 बजे पीएम प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- 10:10 बजे एयरपोर्ट से डीपीएस हेलीपैड जाएंगे
- 10:45 बजे पीएम अरेला घाट जाएंगे
- 11 से 11:30 बजे तक पीएम का कार्यक्रम महाकुंभ के लिए रिजर्व है
- 12:30 बजे पीएम सेना के विमान से वापस लौटेंगे
इस दौरान पीएम मोदी के साथ प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य व यूपी के कई वरिष्ठ मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं, मेले में सुरक्षा की जिम्मेदारी को देखते हुए एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है।
What's Your Reaction?