Bhadohi News: उत्तराखंड के जंगल में मिला भदोही के लापता ड्राईवर का शव, परिवार में मचा कोहराम
Daily News Mirror
भदोही| 04 फरवरी 2025| जितेंद्र पांडेय
भदोही। उत्तराखंड के जंगल में भदोही के लापता ड्राईवर का शव मिल गया है। पंकज नाम के इस ड्राईवर की उम्र 35 वर्ष थी और वह तुलसीकला महरच्छ गांव का निवासी था। वह रायपुर से रुद्रपुर ट्रेलर लेकर गए थे, लेकिन 26 जनवरी 2025 को गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में ऑडियो मैसेज भेजकर लापता हो गए थे।
पुलिस को उनका शव रविवार 2 फरवरी को घने जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। पंकज के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी, जिसके बाद वे उत्तराखंड गए और पंचनामा पीएम के बाद शव को लेकर मंगलवार सुबह पैतृक आवास पहुंचे।
Photo: मृतक की (फाइल फोटो)
पंकज की शादी को 12 साल हो चुके थे और उनकी पत्नी कोमल से दो बच्चे हैं - 8 साल का बेटा रौनक और 5 साल की बेटी रियांशिका लाडो। उनके नौ साल के बेटे रौनक ने अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। डेंगुरपुर धनतुलसी गंगा घाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। लोगों ने पंकज के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उनके परिवार को इस दुखद समय में सहारा देने का वादा किया है।
What's Your Reaction?