भदोही: नौकरानी सुसाइड मामले में सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी पर FIR दर्ज

नौकरानी के मौत के बाद श्रम विभाग को उनके घर से मिली थी नाबालिक सहायिका

Sep 14, 2024 - 09:10
 0
भदोही: नौकरानी सुसाइड मामले में सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी पर FIR दर्ज
फोटो: विधायक जाहिद बेग, भदोही

Daily News Mirror

भदोही| 14 सितंबर 2024| रोशन तिवारी

भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग के घर में नाबालिग लड़की की मौत और बाल श्रम का मामला सामने आया है। पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक के घर से 18 साल की लड़की का शव मिला था, जिसके बाद पुलिस और श्रम विभाग ने घर में छापा मारा और एक नाबालिग लड़की को घरेलू काम करते हुए मुक्त कराया था।

इस मामले में बाल श्रम, मारपीट और मजदूरी न देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का है, जहां समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के घर में नाबालिग लड़की की मौत और बाल श्रम का मामला सामने आया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow