Income Tax new slab: 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं, मध्यम वर्ग को मिला बड़ा तोहफा

Budget 2025: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव

Feb 1, 2025 - 13:13
 0
Income Tax new slab: 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं, मध्यम वर्ग को मिला बड़ा तोहफा
Photo: From RS TV

Daily News Mirror

नई दिल्ली| 1 फरवरी 2025| शक्ति तिवारी 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में इनकम टैक्स के स्लैब में बड़ा बदलाव किया है, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ होगा। इस बदलाव से 24 लाख रुपये से अधिक कमाने वालों को भी 1 लाख रुपये से अधिक की बचत होगी।

वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स के इतिहास में सबसे बड़ी राहत देते हुए पूरा टैक्स स्लैब बदल दिया है। अब 24 लाख रुपये तक कमाने वालों को भी 1.10 लाख रुपये बचत करने का मौका मिलेगा।

नए टैक्स स्लैब के अनुसार, 4 लाख रुपये तक की कमाई पर शून्य टैक्स लगेगा। 4 से 8 लाख रुपये तक की कमाई पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा। 8 से 12 लाख रुपये तक की कमाई पर 10 फीसदी टैक्स लगेगा। 12 से 16 लाख रुपये तक की कमाई पर 15 फीसदी टैक्स लगेगा। 16 से 20 लाख रुपये तक की कमाई पर 20 फीसदी टैक्स लगेगा। 20 से 24 लाख रुपये तक की कमाई पर 25 फीसदी टैक्स लगेगा। 24 लाख रुपये से अधिक की कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

इस बदलाव से 12 लाख रुपये तक कमाने वालों को सीधे तौर पर 80 हजार रुपये का फायदा होगा। 12 से 18 लाख रुपये तक कमाने वालों को 70 हजार रुपये का फायदा होगा, जो 33 फीसदी लाभ है। 25 लाख रुपये तक कमाने वालों को 1.10 लाख रुपये का फायदा होगा, जो पुराने रिजीम के तहत 25 फीसदी का लाभ है।

वित्त मंत्री ने न सिर्फ 12 लाख रुपये तक की कमाई को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है, बल्कि 75 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन को भी बनाए रखा है। इस तरह, कुल टैक्स छूट 12.75 लाख रुपये हो जाएगी। यानी 12 लाख 75 हजार रुपये तक कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं लगेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow