Ind vs Eng 5th T20: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, इंग्लैंड के खिलाफ मचाई तबाही
भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज T20 शतक
Daily News Mirror
वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई| 02फरवरी 2025| शक्ति तिवारी
मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने महज 37 गेंदों में शतक बनाया और भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 5 चौके और 10 छक्के मारे, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 270 का रहा। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
हालांकि, अभिषेक शर्मा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। रोहित शर्मा ने टी20 में भारत के लिए सबसे तेज शतक 35 गेंदों में बनाया है। अगर अभिषेक शर्मा अपना शतक 35 से कम गेंदों में पूरा कर देते, तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बैटर बन जाते।
What's Your Reaction?