Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 16 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
आर्म्स एक्ट मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
Daily News Mirror
भदोही| 1 फरवरी 2025| रोशन तिवारी
लखनऊ| सपा और निषाद पार्टी के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। MPMLA की अदालत ने उन्हें 16 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आर्म्स एक्ट मामले में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में पुलिस की ओर से रिमांड की मांग की गई थी। जिसे कोर्ट की जज साधना सिंह ने स्वीकार करते हुए पूर्व विधायक को न्यायिक रिमांड में भेज दिया।
पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म, लूट और डकैती समेत 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व विधायक इस समय दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल में सजा काट रहे हैं, वहीं अब उनकी मुश्किलें और भी बढ़ती नजर आ रही है।
बीते वर्ष 24 अक्टूबर को पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे विष्णु मिश्रा पर आयुष अधिनियम के उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उनके नाम से स्वीकृत 3 शस्त्र (2 राइफल व एक रिवॉल्वर) के लाइसेंस निरस्त किए जाने के बाद भी शस्त्र और लाइसेंस बुक जमा नहीं किए गए थे।
मामले में पुलिस ने अदालत में पूर्व विधायक और उनके बेटे के रिमांड की याचिका डाली थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए पूर्व विधायक के रिमांड को मंजूरी दे दी है।
What's Your Reaction?