महाकुंभ 2025: मिर्जापुर में श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटा प्रशासन

महाकुंभ में हुए हादसे के बाद मिर्जापुर अलर्ट पर है

Jan 29, 2025 - 13:46
 0
महाकुंभ 2025: मिर्जापुर में श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटा प्रशासन
फोटो: विंध्याचल धाम का निरीक्षण करते अधिकारी

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 29 जनवरी 2025| आशीष तिवारी 

विंध्याचल धाम। महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए मिर्जापुर जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटा है। महाकुंभ में हुए हादसे के बाद मिर्जापुर अलर्ट पर है और डीएम प्रियंका निरंजन ने स्वयं कमान संभाली है।

मिर्जापुर-प्रयागराज बॉर्डर पाली इलाके के होल्डिंग एरिया को भरने की कवायद शुरू हो गई है। मिर्जापुर से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर गाड़ियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। डीएम ने श्रद्धालुओं से मां विंध्यवासिनी देवी दर्शन करने की अपील की है।

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र में गाड़ियों को होल्डिंग एरिया में रोका जा रहा है। होल्डिंग एरिया में व्यवस्था करवाने में डीएम, एसपी, डीआईजी, कमिश्नर जुटे हुए हैं। जिगना कोतवाली के पॉली इलाके में होल्डिंग एरिया बनाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow