मिर्जापुर में टॉप 10 अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी: एसपी सोमेन बर्मा ने दिए निर्देश
थाना स्तर पर टॉप 10 अपराधियों की सूची तैयार करने के निर्देश
Daily News Mirror
मिर्जापुर| 22 जनवरी 2025| आशीष तिवारी
विंध्य नगरी। मिर्जापुर के नए पुलिस कप्तान सोमेन बर्मा ने जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने नगर और देहात क्षेत्र के सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी लंबित मामलों को अभियान चलाकर निस्तारित करें और जिले के टॉप माफियाओं की लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ कार्यवाही करें।
एसपी सोमेन बर्मा ने सम्मन, वारंट और व SH पर कार्रवाई समेत अन्य दायित्वों की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण लंबित मामलों को निस्तारित करने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध हेल्प डेस्क एवं जनसुनवाई डेस्क को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
इस मौके पर जिले के सभी महत्वपूर्ण अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहें। एसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना हमारी प्राथमिकता है और हम इसे पूरी तरह से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है और हम इसे पूरी तरह से निभाएंगे।
What's Your Reaction?