Mahakumbh stampede: महाकुंभ मेले में भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से की बड़ी अपील

सीएम ने कहा जो भी जिस घाट के नजदीक हो, वह वहीं स्नान करे और संगम नोज की तरफ जाने से बचे

Jan 29, 2025 - 09:49
 0
Mahakumbh stampede: महाकुंभ मेले में भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से की बड़ी अपील
फोटो: सीएम योगी आदित्यनाथ

Daily News Mirror

प्रयागराज| 29 जनवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा 

Mahakumbh 2025 update । महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा है कि जो भी जिस घाट के नजदीक हो, वह वहीं स्नान करे और संगम नोज की तरफ जाने से बचे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें। भगदड़ की घटना के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेला अधिकारियों के संपर्क में हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद से ही वे अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दो बार फोनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्थित के बारे में जानकारी ली है और तत्काल सहायता और मदद पहुंचाने को कहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से भगदड़ की जानकारी ली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow