पुलिस चौकी नारायणपुर द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Apr 4, 2024 - 13:45
 0
पुलिस चौकी नारायणपुर द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

डेली न्यूज़ | mirror

मिर्जापुर | गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 | अजय कुमार पाल

10 अक्टूबर 2023 को वादी तुलसी पुत्र स्वर्गीय शेखू निवासी भोरमार माफी थाना अदलहाट जनपद मिर्ज़ापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध बच्चों के विवाद को लेकर वादी के भाई मुंशी राम को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने तथा इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा अपराध संख्या 237/2023 धारा 302, 504 पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनंदन द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपराध निरीक्षक सतेन्द्र कुमार यादव, उप निरीक्षक जयदीप सिंह चौकी प्रभारी नरायनपुर, हेड कांस्टेबल ईश्वर चन्द्र सिंह ,कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह टीम के द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से नामजद अभियुक्त बिखड़ू उर्फ़ विजय पुत्र शिवलोचन निवासी भोरमार माफी अदलहाट मिर्ज़ापुर को गिरफ्तार करते हुए नियम अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाही करते हुए जेल भेजा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow