Mahakumbh stampede: महाकुंभ मेले में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, स्थिति सामान्य होने के बाद स्नान जारी
हादसे के बाद पीएम मोदी ने सीएम योगी से बात कर दिए आवश्यक निर्देश
Daily News Mirror
प्रयागराज| 29 जनवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा
महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या की रात भारी भीड़ होने से एक बड़ा हादसा हो गया। दैनिक जागरण के रिपोर्ट के मुताबिक रात करीब 2 बजे महाकुंभ में भगदड़ मचने से 17 श्रद्धालुओं के मौत की सूचना मिली है, हालांकि मृतकों की संख्या कहीं ज्यादा बताई जा रही है। भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
महाकुंभ मेले की ओएसडी आकांक्षा राणा ने बताया कि संगम पर भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। इस भगदड़ के बाद महाकुंभ मेले के केंद्रीय चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मीडिया कर्मियों को अस्पताल के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। वहीं इस घटना के बाद NSG और सेना के जवानों ने मेला व्यवस्था की कमान अपने हाथों में ले ली है।
महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर अखाड़ों के अमृत स्नान का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। संगम क्षेत्र में भगदड़ की घटना के बाद अखाड़ों के अमृत स्नान का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है जबकि आम लोगों के लिए स्नान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?