Mahakumbh stampede: महाकुंभ मेले में भगदड़ से दर्जनों लोग घायल, ग्रीन कॉरिडोर से इलाज जारी

मौनी अमावस्या पर अखाड़ों के अमृत स्नान का कार्यक्रम रद्द

Jan 29, 2025 - 06:15
Jan 29, 2025 - 06:20
 0
Mahakumbh stampede: महाकुंभ मेले में भगदड़ से दर्जनों लोग घायल, ग्रीन कॉरिडोर से इलाज जारी
फोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror

प्रयागराज| 29 जनवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा 

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। यह भगदड़ रात के करीब डेढ़ बजे हुई जिसमें कई लोगों के मारे जाने की भी सूचना मिली है, परंतु अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

महाकुंभ मेले की ओएसडी आकांक्षा राणा ने बताया कि संगम पर भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। इस भगदड़ के बाद महाकुंभ मेले के केंद्रीय चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मीडिया कर्मियों को अस्पताल के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर अखाड़ों के अमृत स्नान का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। संगम क्षेत्र में भगदड़ की घटना के बाद अमृत स्नान का कार्यक्रम रद्द हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow