मिर्जापुर: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हलिया में बच्चों ने निकाली रैली

Jan 24, 2025 - 18:14
 0
मिर्जापुर: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हलिया में बच्चों ने निकाली रैली
फोटो: रैली में भाग लेते बच्चे

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 24 जनवरी 2025| आशीष तिवारी 

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हलिया मिर्जापुर में बच्चों ने रैली निकाली जिसमें आर्थिक अनुसन्धान केंद्र ने पहल की थी। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विकास खंड के सात पंचायतों में किया गया था, जिनमें कंपोजिट विद्यालय बैधा एवं औंरा, मातादीन जूनियर हाईस्कूल अमहा, वनोदय पब्लिक स्कूल कुशियरा, महादेव प्रभु स्कूल महोखर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतवार शामिल थे। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय डिजिटल डिवाइड और आर्टिफीसियल इन्टेलिजेंस था।

इस अवसर पर बालिकाओं ने मुद्दा आधारित रंगोली, खेल कूद, क्विज़, स्लोगन, भाषण प्रतियोगिता, साईकिल रैली एवं सभा आदि कार्यक्रम आयोजित किये। इन कार्यक्रमों में पंचायतों से ग्राम प्रधान, शिक्षक, ए एन एम, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकत्री, अभिभावकों एवं बालिकाओं ने भाग लिया। सभी स्थानों पर सभा में बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं पोषण पर सम्बंधित व्यक्तियों ने बात रखी।

कार्यक्रम में 750 बालिकाओं एवं 356 महिला/ पुरुषों ने भाग लिया। आगंनवाडी कार्यकत्री संजू देवी महुगढ़ ने कहा कि सभी बालिकाओं को अपने खान पान, साफ़ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून सदैव आपके साथ है, आप लोग कोई भी परेशानी बिना भय के पुलिस को सूचित कर सकती हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य भारत की लड़कियों और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow