सीतापुर में चौंकाने वाला मामला: आधी रात को शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़वाया!

उसने अपने लड़के के हाथों कटे हुए पार्ट को शिवलिंग पर चढ़वाया

Jan 27, 2025 - 08:33
Jan 27, 2025 - 08:34
 0
सीतापुर में चौंकाने वाला मामला: आधी रात को शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़वाया!
फोटो: अस्पताल में भर्ती उक्त व्यक्ति

Daily News Mirror

सीतापुर| 27 जनवरी 2025| मोहित तिवारी 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 50 वर्षीय बिहारी लाल ने रात के एक बजे अपना प्राइवेट पार्ट काटकर अपने नाबालिग बेटे के हाथों शिवलिंग पर चढ़वा दिया। इस घटना के बाद बिहारी लाल की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

बिहारी लाल की पत्नी आशा देवी ने बताया कि उनके पति की मानसिक स्थिति ख़राब हो गई थी और उन्होंने यह कार्य झाड़-फूंक या किसी तांत्रिक के कहने पर किया हो सकता है। वहीं गांव के लोगों द्वारा बिहारी लाल को धार्मिक व्यक्ति बताया जा रहा है, लेकिन यह घटना उनकी मानसिक स्थिति के बारे में सवाल उठाती है।

पुलिस ने बताया कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और बिहारी लाल के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना सीतापुर में चर्चा का विषय बन गई है और लोगों में शिवलिंग पर ऐसा कृत्य करने के कारण आक्रोश है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow