मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

Jul 30, 2025 - 19:52
 0
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत
फ़ोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror| मिर्जापुर, 30 जुलाई 2025

बुधवार की सुबह अहरौरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास एक दुखद हादसे में चाचा-भतीजे की जान चली गई। खनन क्षेत्र में पत्थर खदानों पर ब्लास्टिंग के लिए होल काटने का काम करने वाले राम लखन विश्वकर्मा (50) और उनके भतीजे रामकिशुन विश्वकर्मा (40) की ट्रैक्टर-कंप्रेसर पलटने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब सात बजे उस समय हुआ, जब बारिश से गीली सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।

सोनभद्र जिले के भलुई म्योरपुर गांव के निवासी राम लखन और रामकिशुन खदानों में ट्रैक्टर-कंप्रेसर से होल काटने का काम करते थे। घटना के दिन वे कंचनपुर के पास धुरिया पत्थर खदान से काम खत्म कर लौट रहे थे। बारिश के कारण सड़क गीली होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में जा पलटा। दोनों ट्रैक्टर चालक थे और हादसे में कंप्रेसर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास खेतों में रोपाई कर रहे किसानों ने हादसा देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉ. मनोज कुमार सिंह ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों का चचेरा भाई जीतलाल मौके पर पहुंचा और दहाड़े मारकर रोने लगा। उसने बताया कि राम लखन और रामकिशुन पिछले दो दशकों से खदानों में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। दोनों की पत्नियां उन्हें छोड़कर चली गई थीं। रामकिशुन की 12 साल की एक बेटी है, जिसके सामने अब अनिश्चित भविष्य है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow