महाराष्ट्र में बड़ा रेल हादसा, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

आग की अफवाह से ट्रेन से कूदे लोग, दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आए लोग

Jan 22, 2025 - 18:40
Jan 25, 2025 - 15:44
 0
महाराष्ट्र में बड़ा रेल हादसा, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
फोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 22 जनवरी 2025| योगेश दूबे

जलगांव (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जलगांव में एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ है, जिसमें कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि घटना जलगांव रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां एक ट्रेन पहले से रुकी हुई थी। कुछ यात्री ट्रेन से बाहर निकलकर पटरियों पर आ गए थे, तभी कर्नाटक एक्सप्रेस पूरी रफ्तार के साथ आ रही थी। इसी दौरान कई यात्री दोनों ट्रेनों की चपेट में फंस गए और दर्दनाक हादसे में एक के बाद एक 6 लोगों की मौत हो गई।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, घटना के बाद पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेलवे ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow