मिर्जापुर में टोल प्लाजा पर बड़ा घोटाला: STF ने टोल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jan 23, 2025 - 12:17
Jan 23, 2025 - 12:18
 0
मिर्जापुर में टोल प्लाजा पर बड़ा घोटाला: STF ने टोल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
फोटो: STF के गिरफ्त में आरोपी

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 23 जनवरी 2025| बिनोद तिवारी 

मिर्जापुर के लालगंज में टोल प्लाजा पर हुए बड़े घोटाले के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने टोल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो टोल के सॉफ्टवेयर को हैक करके घोटाला कर रहे थे।

इस घोटाले में 100 रुपए की टोल कटौती की जाती थी, लेकिन केवल 90 रुपए ही सरकारी खाते में भेजे जाते थे। बाकी का पैसा टोल वसूलने वाली कंपनी के खाते में जाता था। सरकारी गाड़ियों के लिए फर्जी रसीदें बनाई जाती थीं, और बिना फास्टैग वाले वाहनों से भी नकली रसीदें दी जाती थीं।

यह घोटाला पिछले 2 सालों से चल रहा था, और इसमें एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी भूमिका सामने आई है। एसटीएफ ने इस मामले में 5 मोबाइल, 2 लैपटॉप और 19 हजार रुपए बरामद किए हैं। यह घटना मिर्जापुर के लालगंज स्थित अतरैला टोल प्लाजा की है। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि टोल प्लाजा पर हुए घोटाले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच के दौरान पाया कि टोल मैनेजर और अन्य आरोपी टोल के सॉफ्टवेयर को हैक करके घोटाला कर रहे थे।

इस मामले में लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जो इस मामले में और अधिक जानकारी इकट्ठा करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow