भदोही में बालिका इंटर कॉलेज के चौकीदार की हत्या, छत पर मिला खून से लथपथ शव
Daily News Mirror
भदोही| 13 जनवरी 2025| रोशन तिवारी
भदोही में बालिका इंटर कॉलेज के छत पर एक चौकीदार का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस ने बताया कि चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या की गई है। यह घटना औराई कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज में हुई है।
मृतक चौकीदार का नाम हीरालाल पटेल है, जो 54 वर्ष के थे। वह विद्यालय में रात में रखवाली का काम करते थे। सोमवार की सुबह जब विद्यालय के गेट नहीं खुले, तो प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और छत पर चौकीदार का शव पाया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे यह आशंका है कि चौकीदार की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक भदोही ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।।
What's Your Reaction?