Bhadohi News: पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
Daily News Mirror
Bhadohi News| 22 फरवरी 2025| रोशन तिवारी
भदोही। एमपी/एमएलए कोर्ट ने भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 2 साल की सजा सुनाई है। यह सजा गोरखनाथ पाण्डेय के भतीजे को धमकी देने के मामले में दी गई है।
विजय मिश्रा के साथ-साथ 5 अन्य लोगों को भी 2-2 वर्ष की सजा और 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। विजय मिश्रा पर पहले से ही 84 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दुष्कर्म का मामला भी शामिल है। उन्हें पहले भी 15 साल की सजा हो चुकी है। वर्तमान में विजय मिश्रा जेल में बंद हैं।
इस मामले में विजय मिश्रा के वकील ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। वहीं, सरकारी वकील ने कहा कि यह फैसला न्याय की जीत है और विजय मिश्रा को उनके अपराधों के लिए सजा मिली है।
इस मामले में पुलिस ने विजय मिश्रा और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उन्हें गिरफ्तार किया फिलहाल विजय मिश्रा जेल में पहले से अन्य आरोपों में सजा काट रहे हैं।
What's Your Reaction?