भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: निवेशकों के साढ़े 4 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निफ्टी 50 में 1.1% की गिरावट

Jan 13, 2025 - 13:31
 0
भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: निवेशकों के साढ़े 4 लाख करोड़ डूबे
प्रतीकात्मक फोटो

Daily News Mirror

मुंबई| 13 जनवरी 2025| योगेश दूबे 

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखी गई। बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 में 1.1% की गिरावट के साथ यह 23,172.70 पर आ गया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 840 पॉइंट लुढ़ककर 76,535.24 पर ट्रेड कर रहा था।

आज बाजार खुलते ही निवेशकों के 4.53 लाख करोड़ रुपये डूब गए

आज बाजार खुलते ही निवेशकों के करीब 4.53 लाख करोड़ रुपये डूब गए। यह गिरावट वैश्विक बाजारों में गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण हुई है।

ग्लोबल मार्केट्स में गिरावट का असर

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई। नौकरियों से जुड़ी रिपोर्ट आने के बाद यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें खत्म हो गईं।

- एसएंडपी 500 शुक्रवार को 1.54% गिरकर 5,827 पर बंद हुआ।

- नैस्डैक कंपोजिट 1.63% गिरकर 19,161.63 पर आ गया।

- डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 696.75 अंकों की गिरावट के साथ 41,938.45 पर बंद हुआ।

- सोमवार को एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट देखी गई।

- दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.21% गिरकर 2,485 पर।

- हांग कांग का हैंग सैंग 1.14% की गिरावट के साथ 18,847 पर ट्रेड कर रहा था।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमतें 1.83% बढ़कर 77.97 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। ब्रेंट क्रूड 1.74% की बढ़त के साथ 81.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा लगातार भारतीय बाजारों में बिकवाली की जा रही है। जनवरी में अब तक एफआईआई ने 21,357.46 करोड़ रुपये की बिकवाली की। पिछले तीन महीनों में वे 1,77,402.49 करोड़ रुपये के शुद्ध विक्रेता रहे।

निवेशकों के लिए क्या है रणनीति?

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार की यह गिरावट अस्थायी है, लेकिन छोटे और मध्यम निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow