दूसरे टेस्ट से 3 दिन पहले भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, राहुल और जडेजा चोट के कारण टीम से बाहर

भारतीय टीम को लगा झटका,दो दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर

Jan 30, 2024 - 05:21
Jan 30, 2024 - 06:14
 0
दूसरे टेस्ट से 3 दिन पहले भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, राहुल और जडेजा चोट के कारण टीम से बाहर
भारतीय खिलाड़ी

हैदराबाद टेस्ट में अंग्रेजों से मिली हार के बाद भारत की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही, अब टीम के दो वरिष्ठ खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं और उनकी जगह 3 नए खिलाड़ियों को स्क्वॉड में जगह मिली है।

संशोधित स्क्वॉड में सरफराज खान और सौरभ कुमार को पहली बार भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा और वाशिंगटन सुंदर भी टीम का हिस्सा होंगे। इंग्लैंड के साथ 5 सीरीज के मैचों का दूसरा मैच विशाखापत्तनम में 2 फरवरी से खेला जाएगा। जिसके लिए नई टीम की घोषणा आज कर दी गई है।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमरा (उप-कप्तान),ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow