आज भारत की दुनिया में अलग साख है: नव मतदाता सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

डेली न्यूज मिरर

आज भारत की दुनिया में अलग साख है: नव मतदाता सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली (25 जनवरी 2024)

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने "नव मतदाता सम्मेलन" को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि "आजकल आपलोग जी भी समाचार पत्र पढ़ते होंगे वे देखते होंगे कि हर दिन भारत नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। लेकिन आप 2014 से पहले समाचारों में भ्रष्टाचार और आंदोलन की खबरे ही देखते थे । पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे इस बात का संतोष है कि देश को उस अंधकारमय स्थिति से बाहर निकाल पाएं है।"

आगे पीएम ने कहा कि "आज दुनिया में भारत की साख एक नई ऊंचाई पर है। आज भारत के पासपोर्ट को बहुत गर्व के साथ दुनिया में देखा जाता है। ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है। इस वजह से बीते वर्षों में भारत में रिकॉर्ड FDI आया है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी आज रिकॉर्ड स्तर पर है। कभी सोना गिरवी रखना पड़ता था। आज दूसरी स्थिति है।"

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि " आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका मतदान ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था उसी तरह 2047 से पहले के इन 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। हमारे बीच जब भी स्वतंत्रता सेनानियों का नाम आता है तो उनमें से अनेकों लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच ही थी। उनका नाम आज इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाते हैं।"

बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने गुरुवार को युवा मतदाताओं को संबोधित किया।।