जवाहर यादव की पत्नी ने उदयभान करवरिया के रिहाई का किया विरोध, बोली हत्यारे को छोड़ने से पहले...

Jul 25, 2024 - 12:32
 0
जवाहर यादव की पत्नी ने उदयभान करवरिया के रिहाई का किया विरोध, बोली हत्यारे को छोड़ने से पहले...
जेल से बाहर आते उदयभान करवरिया

Daily News Mirror

प्रयागराज| 25 जुलाई 2024| सुमित द्विवेदी

समाजवादी पार्टी के विधायक जवाहर यादव को 1996 में प्रयागराज के सिविल लाइंस एरिया में गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हत्याकांड में भाजपा के पूर्व एमएलसी उदयभान करवरिया सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 2019 में करवरिया को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा की समयावधि से पूर्व उनके आचरण को देखते हुए रिहाई का आदेश दिया गया है। वहीं अब करवरिया के रिहाई का जवाहर यादव की पत्नी विजमा यादव ने विरोध किया है। विजमा वर्तमान में प्रतापपुर सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक हैं।

उदयभान करवरिया की रिहाई का विरोध करते हुए मृतक जवाहर यादव की पत्नी विजमा अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा हम जब तक पति के हत्यारों को सजा नहीं दिलवा लेते तब तक पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश सरकार को इस निर्णय को लेने से पहले सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा अगर हत्या कर के किसी अपराधी का आचरण इतना अच्छा हो जाता है तो ऐसे में सारे कैदियों को छोड़ देना चाहिए। इनका पूरा परिवार कई पीढ़ियों से अपराध में संलिप्त है, ऐसे व्यक्ति का जेल में आचरण कैसे अच्छा हो सकता है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow