प्रयागराज के कोरांव में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी से उपभोक्ताओं को दोहरी मार

कालाबाजारी के खेल पर प्रशासन मौन

Jan 28, 2025 - 20:36
Jan 28, 2025 - 20:37
 0
प्रयागराज के कोरांव में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी से उपभोक्ताओं को दोहरी मार
सांकेतिक फोटो

Daily News Mirror

प्रयागराज| 28 जनवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा 

प्रयागराज के कोरांव में उपभोक्ताओं को घटतौली सिलेंडरों से परेशानी हो रही है। एजेंसियों द्वारा घटतौली सिलेंडरों की बदौलत काली कमाई की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले जो सिलेंडर दो महीने से ज्यादा उपयोग किया जाता था, अब वह सिलेंडर एक महीने भी चलना मुश्किल हो जाता है।

इसके अलावा, लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि सिलेंडर डिलेवरी करने वाले ड्राइवरों को कोरांव बाजार में कुछ चिन्हित दुकानों पर जाकर सिलेंडरों से गैस की कालाबाजारी करते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों का इस पर ध्यान नहीं जा रहा है और न ही कोई निरीक्षण या कार्रवाई की जा रही है।

यह समस्या सिर्फ प्रयागराज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई हिस्सों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल और कालाबाजारी की समस्या है। ऐसे में जरूरी है कि प्रशासन इस समस्या पर ध्यान दे और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow