रायबरेली में सोनिया गांधी की जनता से भावुक अपील, मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं....

May 17, 2024 - 13:28
 0
रायबरेली में सोनिया गांधी की जनता से भावुक अपील, मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं....
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

रायबरेली| 17 मई, 2024| प्रवीण कुमार

रायबरेली में राहुल गांधी के लिए प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वहां की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा, मेरा आंचल आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद से जीवन भर भरा रहा। आपके प्यार ने मुझे कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया और मेरे पास सब कुछ आपका दिया हुआ ही है। अब मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही राहुल को अपनाकर रखना, राहुल आप सब को कभी निराश नहीं करेगा।

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं और इस बार वे रायबरेली से भी चुनावी मैदान में हैं। आपको बता दें कि रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए परंपरागत रही है। सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का भी जिक्र करते हुए बोलीं की इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लोगों के लिए एक अलग प्यार और जगह हमेशा से था। रैली के दौरान वहां पर सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow