सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को लगा झटका!, गिरफ्तारी के खिलाफ सुनवाई से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई से किया इनकार

Feb 2, 2024 - 06:53
 0
सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को लगा झटका!, गिरफ्तारी के खिलाफ सुनवाई से इनकार
हेमंत सोरेन

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली, 2 फरवरी 2024

रिपोर्ट: ब्रजेश दुबे 

जमीन घोटाला मामले में ED ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के विरुद्ध हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने सोरेन से पूछा कि आप हाई कोर्ट क्यों नही जाते? 

हेमंत सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह मामला एक मुख्यमंत्री से संबंधित है,  जिसे गिरफ्तार किया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालतें सबके लिए खुली है और उच्च न्यायालय एक संवैधानिक अदालत ही है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist