Bhadohi: रतन सिंह मेमोरियल क्रिकेट फाइनल के रोमांचक मुकाबले में रुकी दर्शकों की सांसे
विकास पाण्डेय विक्कू बने 'मैन ऑफ़ द सीरीज', रंगीन एलईडी टीवी मिला इनाम
Daily News Mirror
भदोही| 10 जनवरी 2025| जितेंद्र पांडेय
भदोही। डीघ के खेल मैदान में रतन सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज राजू इलेवन और ओझापुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर राजू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों के खेल में 129 रन बनाकर निर्धारित ओवर से पहले ही आल आउट हो गई। ओझापुर की ओर से कप्तान माता शंकर ओझा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 5 बेहतरीन विकेट झटके। जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी ओझापुर की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और 5 ओवर में 22 रन के स्कोर पर 5 विकेट गिर गए थे। राजू इलेवन के कप्तान विकास उर्फ विक्कू पाण्डेय ने चतुराई और बेहतरीन सूझ बूझ के साथ लगातार मैच को अपने ओर बनाए रखा। नतीजतन ओझापुर 8 रन से यह मैच हार गई।
रतन सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक अशोक सिंह रोशन सिंह कृष्ण पट्टर मिश्रा अवधेश मिश्रा मनोज दूबे सोनू उपाध्याय ने लगातार मैच के हर व्यवस्था के साथ मैदान में मौजूद 15 हजार से अधिक लोगों को भी नियंत्रित करने का काम किया। कमेन्ट्री का जिम्मा राहुल आर्मी बृजेश विनोद जुगेश मुकेश रजनीश ने निभाया।
फोटो: मैन ऑफ़ द सीरीज विकास विक्कू पाण्डेय
रतन सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के डीघ गांव में आयोजित प्रतियोगिता का समापन राजू इलेवन की शानदार जीत के साथ हुआ विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31000 रुपए नगद और उपविजेता को 21000 रुपए नगद दिया गया अंपायरिंग अवधेश मिश्रा मल्लू दुबे । इस मौके पर राजू सिंह श्रवण मिश्रा विधान दुबे रोशन सिंह upp ने इस आयोजन को भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। उपविजेता कप्तान माता शंकर ओझा ने आयोजन और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया वहीं विकास विक्कू पाण्डेय कप्तान राजू इलेवन ने कहा कि इस जीत का श्रेय पूरी टीम के साथ साथ दर्शकों को दिया। मैच आयोजन के दौरान चियर गर्ल्स के डांसिंग परफॉर्मेंस को देखकर मौजूद दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।
What's Your Reaction?