भदोही में नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार, अपराधों पर कसेगा शिकंजा
Daily News Mirror
भदोही| 8 जनवरी 2025| जितेंद्र पांडेय
भदोही: अभिमन्यु मांगलिक ने नवागत पुलिस अधीक्षक भदोही के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानपुर में सलामी गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई और अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
नवागत पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारीगण व थाना/शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर जनपद के पृष्ठभूमि की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस लाइन्स ज्ञानपुर सभागार कक्ष में जनपद के पत्रकार बंधुओं से परिचयात्मक मुलाकात व प्रेस वार्ता की गई।
इस दौरान, उन्होंने बताया कि अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। साथ ही, महिला संबंधित अपराधों व प्राप्त शिकायतों में शीघ्र व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत जनपद से आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं की व्यापक सुरक्षा, सहूलियत व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह जनपद की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
What's Your Reaction?