भदोही: बलात्कार के बाद वीडियो बनाकर देता रहा वायरल करने की धमकी, पुलिस ने किया अरेस्ट

Mar 18, 2024 - 02:58
 0
भदोही: बलात्कार के बाद वीडियो बनाकर देता रहा वायरल करने की धमकी, पुलिस ने किया अरेस्ट
प्रतीकात्मक फोटो

डेली न्यूज़ मिरर

भदोही | रविवार 17 मार्च 2024 

भदोही जिले से एक चौकाने वाली खबर आई है जहां पर एक 20 वर्षीय लड़की का रेप कर वीडियो बनाने के बाद 22 वर्षीय युवक द्वारा लगातार धमकाने का मामला सामने आया है। लड़की ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई और इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए ज्ञानपुर पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ज्ञानपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया की युवक राहुल यादव प्रयागराज के हंडिया का रहने वाला है जो अक्सर अपने भाई के ससुराल भदोही आता जाता रहता था और उसी सिलसिले में उसकी दोस्ती वहीं के एक लड़की से हो गई। 20 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि राहुल एक दिन उसे घुमाने के बहाने से अपने बाइक पर बिठा के ले गया और मौका पाकर उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया फिर अक्सर वायरल करने की धमकी देते हुए तरह तरह की मांग करने लगा। अब इस मामले में आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow