प्रयागराज महाकुंभ: हेलीकॉप्टर से घूमिए मेला, अयोध्या और बनारस भी जा सकेंगे

Jan 9, 2025 - 20:28
 0
प्रयागराज महाकुंभ: हेलीकॉप्टर से घूमिए मेला, अयोध्या और बनारस भी जा सकेंगे
From: official site

Daily News Mirror

प्रयागराज| 9 जनवरी 2025| दुर्गा प्रसाद मिश्रा

प्रयागराज: महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी से होगी और इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच, यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखा अवसर की घोषणा की।

मंत्री ने बताया कि महाकुंभ मेले में श्रद्धालु महज 3 हजार रुपये देकर हेलीकॉप्टर से पूरे मेला क्षेत्र का हवाई जायजा ले सकेंगे। इसके अलावा, प्रयागराज से काशी, अयोध्या और चित्रकूट धाम भी हेलीकॉप्टर से जाने के पैकेज तैयार किए गए हैं।

इस दौरान, मंत्री ने बताया कि महाकुंभ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और देश में इस महाकुंभ के भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया के लगभग 50 देशों के राजनयिक इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आने वाले हैं।

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के लिए कई अनोखे आकर्षण होंगे, जिनमें 30 मंदिरों को लाइट एंड शो में दिखाया जाएगा, सृंगवेरपुर की महिलाओं द्वारा बनाए प्रोडक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा और 2500 ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow