मुरादाबाद से BJP उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, कल ही हुआ था वहां चुनाव

Apr 20, 2024 - 17:03
Apr 20, 2024 - 17:54
 0
मुरादाबाद से BJP उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, कल ही हुआ था वहां चुनाव
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

मुरादाबाद | 20 अप्रैल 2024 

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का आज निधन हो गया है। इस सीट पर कल ही मतदान हुआ था। आज शाम उन्होंने 6:30 पर AIIMS में 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जब से उन्हें टिकट मिला था तभी से वे बीमार थे और अस्पताल में एडमिट थे। वह कैंसर से पीड़ित थे।

उनके निधन से काउंटिंग और चुनाव की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। काउंटिंग पूरी की जायेगी। यदि स्वर्गीय सर्वेश सिंह जीत गए तो ये सीट रिक्त घोषित करके दोबारा चुनाव कराए जायेंगे। और यदि वो हार गए तो जीते हुए कैंडिडेट को सांसद का सर्टिफिकेट दिया जाएगा और चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण मानी जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow