BHADOHI: चोरों का तांडव, हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और घंटा चोरी

Feb 15, 2025 - 19:13
 0
BHADOHI: चोरों का तांडव, हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और घंटा चोरी
प्रतीकात्मक फोटो

Daily News Mirror

Bhadohi News| 11 फरवरी 2025| जितेंद्र पांडेय 

भदोही। कोइरौना थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कटरा के लखनपुर भदराव गांव में प्रधानमंत्री रोड पर स्थित हनुमान मंदिर से बीती रात चोरों ने हनुमान जी को लगाए गए चांदी की मुकुट और 5:500 किलो से ज्यादा वजन का घंटा चोरी कर लिया।

इसी तरह, लखनपुर भदराव में पाल बस्ती स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी हो गया। पिछले दिनों भी इस क्षेत्र में कई चोरियां हुई हैं, जिनमें धनतुलसी इंटर कॉलेज के समीप शिव मंदिर से घंटा और प्राथमिक विद्यालय से बच्चों के भोजन सामग्री के समान चुरा लिए गए थे। इसके अलावा, भुर्रा गांव में शिव मंदिर का घंटा काटा गया और अनिल शर्मा के यहां भीषण चोरी हुई।

लोगों का मानना है कि पुलिस की नाकामी और चोरों के बढ़ते हौसले के कारण यह चोरियां हो रही हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मामले में किसी संदिग्ध को पकड़ने में नाकाम रही है, जिससे नशेड़ी और चोरों के हौसले बुलंद हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow