जन सुराज जिला कार्यालय मधुबनी में जिला कार्यकारणी की पहली बैठक आयोजित

जिला पदाधिकारियों ने बताया कि जन सुराज ही बिहार को विकास के पथ पर ले जाएगा

Feb 26, 2024 - 06:38
Feb 26, 2024 - 06:39
 0
जन सुराज जिला कार्यालय मधुबनी में जिला कार्यकारणी की पहली बैठक आयोजित
फाइल फोटो

डेली न्यूज मिरर

मधुबनी (26 फरवरी 2024)

रिपोर्ट:मनीष सिंह यादव

जिला अंतर्गत रहिका प्रखंड के जन सुराज के जिला कार्यालय में मधुबनी जिला कार्यकारणी की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले भर के जन सुराज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जन सुराज के नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों का एक- दूसरे से परिचय करवाना एवं संवाद स्थापित करना रहा।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संरक्षक फहीम अख्तर, जेपी सिंह, जिला प्रभारी प्रशांत पांडे, सभापति वशिष्ठ नारायण झा, जिला अध्यक्ष केशव भंडारी, जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) लक्ष्मी देवी, संगठन महासचिव कबीरुद्दीन, जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) रंजीत कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रमेश कर्ण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा और जन सुराज को बिहार की जनता के लिए सूर्य की नई किरण के जैसे नए जीवन की नई किरण बताया। लोगों ने विश्वास जताया कि जन सुराज ही बिहार को बाकी राज्यों की भांति विकास के पथ पर लाएगा।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist