मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, दादा-पोते की मौके पर ही मौत, बहु घायल

Oct 20, 2024 - 08:30
Oct 21, 2024 - 10:26
 0
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, दादा-पोते की मौके पर ही मौत, बहु घायल
फोटो: मड़िहान पीएचसी से

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 19 अक्टूबर 2024| आशीष तिवारी

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दादा-पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहु गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना आज सुबह के वक्त वन विभाग कार्यालय के पास की है।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी, जिसमें दादा-पोते की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहु गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायल बहु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow