मिर्जापुर में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में आखिर देरी क्यों? क्या बृजभूषण सिंह बने रहेंगे!
Daily News Mirror
Mirzapur| 16 March 2025| Ashish Tripathi
मिर्जापुर में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति गठबंधन की राजनीति में उलझ गई है। प्रदेश में अन्य जिलों के अध्यक्षों की घोषणा होने के बावजूद, मिर्जापुर में यह निर्णय होल्ड कर दिया गया है। वर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण का कार्यकाल अभी और बढ़ गया है।
यह जिला रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की कर्मभूमि और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की जन्मभूमि है। यहां गठबंधन सहयोगी अपना दल की मौजूदगी महत्वपूर्ण है। अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री हैं और उनके पति आशीष पटेल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
जिले में भाजपा का प्रभाव स्पष्ट है। पार्टी के पास कई विधायक हैं। नगर निगम की चारों सीटें भी भाजपा के पास हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और एमएलसी भी पार्टी से हैं। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है, लेकिन नए अध्यक्ष के लिए कई दावेदार मैदान में हैं। कुछ नेता लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। संगठन ऐसा नाम चाहता है जो भाजपा और अपना दल (एस) दोनों को स्वीकार्य हो।
2019 में बालेंदुमणि की जगह बृजभूषण को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया था। तब भी यह बदलाव अनुप्रिया पटेल के कहने पर हुआ था। अब एक बार फिर नए नाम पर सहमति बनाने में देरी हो रही है। संगठन के सूत्रों के अनुसार, एक नाम पर चर्चा के बाद अगले चरण में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।
What's Your Reaction?