मिर्जापुर में 2 मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भ्रमण कार्यक्रम

Mar 1, 2024 - 14:11
Mar 5, 2024 - 21:48
 0
मिर्जापुर में 2 मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भ्रमण कार्यक्रम
File photo

डेली न्यूज मिरर
मिर्जापुर| 1 March 2024 | 19:36 hr | अजय कुमार पाल

मिर्जापुर में 2 मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन की सूचना जिला कलेक्ट्रेट द्वारा प्रेषित की गई है। जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यपाल राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बथुआ में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों और 150 विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों को CSR Fund से थाली गिलास एवम 10 बच्चों को लो विजन किट भी वितरित करेंगी।

इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, विकास खंड छानबे का निरीक्षण करेंगी। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow