भदोही : कुत्ते के भौंकने पर विवाद में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mar 26, 2024 - 12:40
Mar 26, 2024 - 12:40
 0
भदोही :  कुत्ते के भौंकने पर विवाद में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो (ANI pixel)

डेली न्यूज़ | mirror 

औराई | बुधवार, 27 मार्च 2024 

औराई कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर गांव से एक अजीब मामला सामने आया है जिसमें पालतू कुत्ते के भौंकने की वजह से गांव के ही 4 लोगों ने कुत्ते के मालिक से सिर्फ इसलिए मारपीट कर ली कि कुत्ता उन्हें देख के भौंक रहा है।

जानकारी के अनुसार कंसापुर निवासी निवासी मुकेश कुमार ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाते हुए बताया की गांव के ही 4 लोग उसके घर पर आए थे, तभी उनका पालतू कुत्ता उन्हें देखकर भौंकने लगा जिससे वे नाराज हो गए और मुकेश और उसके लड़के के साथ हाथा पाई शुरू कर दी और चारों ने मिलकर पिता पुत्र को बुरी तरह पीटा। मुकेश के तहरीर पर कंसापुर निवासी मनी सोनकर, साहब सोनकर, छोटू सोनकर और विवेक सोनकर के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow