आशीष पटेल का बड़ा आरोप: यूपी सरकार के अधिकारी और मिर्जापुर एसपी उनके खिलाफ कर रहे हैं साजिश!

आशीष पटेल ने मिर्जापुर के एसपी अभिनंदन सिंह पर भी लगाए गंभीर आरोप

Jan 6, 2025 - 13:58
 0
आशीष पटेल का बड़ा आरोप: यूपी सरकार के अधिकारी और मिर्जापुर एसपी उनके खिलाफ कर रहे हैं साजिश!
फाइल फोटो: आशीष पटेल (अपना दल)

Daily News Mirror

लखनऊ| 6 जनवरी 2025| शक्ति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आशीष पटेल ने एक बड़ा बम फोड़ दिया है। उन्होंने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उ०प्र० सरकार के मीडिया सलाहकार श्री मृत्युंजय सिंह और सूचना निदेशक श्री शिशिर सिंह उनके खिलाफ प्रायोजित धरने करा रहे हैं। आशीष पटेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट कहा है कि यह धरना उनके खिलाफ एक साजिश है, जिसका मकसद उन्हें बदनाम करना है। उन्होंने कहा कि यह धरना उ०प्र० सरकार के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय सिंह और सूचना निदेशक शिशिर सिंह के इशारे पर किया जा रहा है।

आशीष पटेल ने आरोप लगाया है कि उनके पूर्व ओएसडी राज बहादुर सिंह लोकसभा चुनाव के पहले से ही राजग प्रत्याशी श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी को हराने के लिए प्रयत्नशील षडयंत्रकारियों के लगातार संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में ओएसडी को हटाने के अलावा उनके पास और क्या विकल्प था?

आशीष पटेल ने मिर्जापुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक को भी घेरे में लेते हुए गंभीर आरोप मढ़े हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरा षडयंत्र का जाल लोकसभा चुनाव के ठीक पहले से बुना जा रहा था। निशाने पर हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया अनुप्रिया पटेल जी थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान मिर्जापुर के तत्कालीन एवं वर्तमान एसपी श्री अभिनंदन सिंह और उ०प्र० पुलिस के स्पेशल टास्क फ़ोर्स प्रमुख की आपसी रिश्तेदारी किसी से छिपी नहीं है। सबको पता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर श्री अभिनंदन सिंह  द्वारा मिर्जापुर में राजग प्रत्याशी श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी को हराने के लिए क्या-क्या प्रयास नही किया गया ?

आशीष पटेल ने उ०प्र० सरकार के मीडिया सलाहकार श्री मृत्युंजय सिंह और सूचना निदेशक श्री शिशिर सिंह को चुनौती दी है कि वे खुद प्रेस कांफ्रेंस कर यह साबित करें कि मेरे विभाग में पदोन्नति में अनियमितता हुई है और श्री एम. देवराज जी, प्रमुख सचिव, नियुक्ति भी इस अनियमितता में शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow