छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, 8 जवान शहीद
IED ब्लास्ट में जवानों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी के उड़े परखच्चे
Daily News Mirror
छत्तीसगढ़| 6 जनवरी 2025| शिवेंद्र कुमार
बीजापुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर घात लगाकर हमला किया है, जिसमें 8 जवान शहीद हो गए हैं। यह हमला 3 दिनों के एंटी नक्सल ऑपरेशन के बाद हुआ जब जवान लौट रहे थे।
नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट से जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर एनआईए और फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और घटना की जांच जारी है।
यह हमला नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों को दर्शाता है और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है और जल्द ही नक्सलियों को पकड़ लिया जाएगा।
What's Your Reaction?