Mirzapur News: बस्ती में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Feb 3, 2025 - 19:59
 0
Mirzapur News: बस्ती में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
फोटो: बस्ती में घुसे मगरमच्छ की

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 03 फरवरी 2025| आशीष तिवारी 

बस्ती। हलिया मिर्जापुर के महादेव मजरे में रविवार को देर रात एक 6 फीट का मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। राम सागर मौर्य के घर के सामने मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों ने उसके चारों ओर घेराबंदी कर दी और वन विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को देर रात पकड़कर मेजा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। ग्रामीणों का मानना है कि अदवा नदी के जलाशय से भटककर मगरमच्छ बस्ती में आ गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर जलाशय में छोड़ दिया, जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर मेजा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया है। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जैसे कि सोनभद्र में घोरावल क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में खेत में 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow