जौनपुर: भदोही में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

झड़प के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

Oct 10, 2024 - 14:14
Oct 10, 2024 - 14:21
 0
जौनपुर: भदोही में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प
फोटो: झड़प के दौरान की

Daily News Mirror

जौनपुर| 10 अक्टूबर 2024| 6:10 PM| रोशन तिवारी 

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में भदोही में शव मिलने के बाद मृतक युवक का शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया और पुलिस के साथ झड़प हुई। युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया और पुलिस से झड़प हुई। मृतक युवक जौनपुर जिले के बरसठी का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या ₹180 के लिए की गई थी।

ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने युवक की हत्या की जांच में देरी की। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को भगाया। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

एसडीएम मड़ियाहूं कुणाल गौरव ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow