BREAKING: पेरिस ओलंपिक में भारत को लगा तगड़ा झटका, फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट अयोग्य घोषित

BREAKING: पेरिस ओलंपिक में भारत को लगा तगड़ा झटका, फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट अयोग्य घोषित
File Photo

Daily News Mirror

नई दिल्ली| 07 अगस्त 2024| नितेश बिंद्रा

भारत को एक गोल्ड मेडल मिलने की संभावनाओं को आज तगड़ा झटका लगा है। जब रेसलर विनेश फोगाट को फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य होने की खबर साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। इस समय दल द्वारा कोई टिप्पणी नहीं की जायेगी। भारतीय दल लोगों से फोगाट के निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।