Mirzapur: लालगंज-दीपनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत, सात घायल
Daily News Mirror
Mirzapur| 1 April 2025| Ashish Tiwari
सोमवार को दोपहर में लालगंज-दीपनगर मार्ग पर खजुरी ओवरब्रिज के पास एक मैजिक वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से तीन गंभीर रूप से घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
हादसा सोमवार दोपहर में हुआ, जब चुनार मगरहा निवासी एक परिवार के आठ लोग मैजिक से हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा धाम दर्शन करने गए थे। दोपहर में घर लौटते समय उनकी मैजिक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने गुड्डी (40) को मृत घोषित कर दिया।
घायलों में राम दुलार (60), उनकी पत्नी बदामी (55), नेतराम राय (40), आशा कुमारी (26), पूनम कुमारी (22), कृष्णा (11) और युवराज (15) शामिल हैं। बादामी, राम दुलार और नेतराम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मैजिक पलटने से महिला की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
What's Your Reaction?