ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर

Oct 14, 2024 - 18:05
Oct 14, 2024 - 18:26
 0
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर
फोटो: प्राथमिक उपचार केंद्र में घायल युवक

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 14 अक्टूबर 2024| 10:30 PM| आशीष तिवारी

मिर्जापुर - सोमवार को अहरौरा जमुई रोड पर स्थित कलकलिया नदी के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल युवकों की पहचान हर्ष मौर्य (21) और दिलीप मौर्य (22) के रूप में हुई है, जो सोनभद्र के ग्राम बट बंटरा सुकृत के निवासी हैं। वे बाइक से अहरौरा से जमुई की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा लाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों युवकों के पैर में गंभीर चोटें हैं।

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया और ट्रैक्टर को भी लेकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow