अयोध्या में सुहागरात पर दूल्हा दुल्हन की मौत से मची सनसनी
Daily News Mirror
Ayodhya | 11 March 2025| Prashant Pandey
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दुखद घटना की खबर मिली है, जहां एक नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना 7 मार्च को शादी के ठीक अगले ही दिन हुई।
जानकारी के अनुसार, दूल्हा प्रदीप और दुल्हन की शादी 7 मार्च को हुई थी। अगले दिन दुल्हन विदा होकर ससुराल आई और सुहागरात पर ही दोनों की मौत हो गई। घर में प्रीतिभोज की तैयारी चल रही थी, लेकिन सुबह जब 7:00 बजे दूल्हा-दुल्हन का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजा तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए।
दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि दूल्हा छत के हुक से लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस और लड़की के घरवालों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद सुहागरात पर नवविवाहित जोड़े की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे ने ही गला दबाकर दुल्हन की हत्या की, फिर आधे घंटे बाद खुद की भी जान ले ली। यह वारदात रात करीब 12 बजे थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला इलाके में हुई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर दूल्हे ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।
इस घटना से पूरे परिवार और इलाके में मातम छा गया है। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह आत्महत्या है या फिर कोई और वजह, यह बात पूरी जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।।
What's Your Reaction?