सीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े हुई हत्या से भदोही समेत प्रदेश भर के पत्रकारों में भारी रोष
'डेली न्यूज मिरर' पत्रकार भाई राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड की घोर निंदा करता है
Daily News Mirror
Bhadohi | 10 March 2025| Jitendra Pandey
भदोही: सीतापुर में हुई पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या ने भदोही के पत्रकारों को झकझोर कर रख दिया है। पत्रकारों ने इस घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल
भदोही के पत्रकारों ने कहा कि यह घटना पत्रकारों के लिए एक बड़ा खतरा है और इससे पत्रकारों में दहशत फैल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। डॉ लक्ष्मीधर चतुर्वेदी ने कहा कि जल्द ही सामूहिक रूप से जिलाधिकारी महोदय से मिलकर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पत्र सौंपेंगे।
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग
सत्य प्रकाश शुक्ला ने कहा कि ऐसे ही हाल रहा तो पत्रकार कैसे समाचार संकलन कर पाएगा। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पांडेय का मानना है कि सरकार के पास आजतक पत्रकारों की सुरक्षा की कोई पॉलिसी नहीं है, जिससे पत्रकारों में दहशत फैल चुकी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं, ऐसे में हत्या से गहरा आघात लगा है और मन में डर समा गया है।
संसद में उठा मामला, सीबीआई जांच की मांग
उत्तर प्रदेश स्थित सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या का मामला संसद में उठाया गया है। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन धौरहरा से सांसद आनंद भदौरिया ने यह मुद्दा लोकसभा में उठाया। उन्होंने मांग की है कि परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए। साथ ही राघवेंद्र की पत्नी को सरकारी नौकरी मिले।
पत्रकार की हत्या का घटनाक्रम
हेमपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई को तीन गोलियां मारी गईं। जहां उनकी मौत हो गई। मर्डर केस में पुलिस जांच में जुटी है, हालांकि त्याकांड में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्या के बाद परिवार का यह भी कहना है कि उनको एक फोन कॉल आई थी। उस फोन कॉल के बाद वह घर से निकले थे। इसके बाद जिस फ्लाई ओवर पर उनकी हत्या कर दी गई, वहां पर उनकी बाइक खड़ी थी। उससे थोड़ी दूर पर वहां पर गिरे हुए थे।
What's Your Reaction?