UP BREAKING: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा फरार घोषित

UP BREAKING: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा फरार घोषित
File Photo

Daily News Mirror

लखनऊ| 19 जुलाई 2024| सचिन मिश्रा

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा को एमपी-एमएलए कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। बिना तलाक लिए उनकी बेटी व पूर्व सांसद संघमित्रा ने दूसरी शादी कर ली थी। धोखाधड़ी से दूसरी शादी करने के मामले में दायर केस में लगातार पेशी पर न आने के बाद कोर्ट ने ये आदेश पारित किया है।

इस मामले में संघमित्रा के पूर्व पति दीपक कुमार स्वर्णकार ने स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा पर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और साजिश रचने का केस दर्ज करवाया था। 

आरोप है कि संघमित्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य को कोर्ट से 3 बार समन, 2 बार जमानती वारंट और 1 बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी दोनों कोर्ट के सामने हाजिर नहीं हुए।।